Advertisement

Govt Jobs : Opening

बीपीएड ड‌िग्रीधारकों और व‌ित्तव‌िहीन ‌श‌िक्षकों के ‌ल‌िए बड़ी खुशखबरी

टीम ड‌िज‌िटल/अमर उजाला, लखनऊ लंबे अरसे से नौकरी के ‌ल‌िए धरना प्रदर्शन कर रहे बीपीएड ड‌िग्रीधारकों को सीएम अख‌िलेश ने चुनावी साल में बड़ा तोहफा ‌द‌िया है। 32,500 ड‌िग्री धारकों को सरकारी स्कूलों में मानदेय पर रखा जाएगा।
ये फैसला गुरुवार को यूपी कैब‌िनेट की बैठक में ल‌िया गया। बता दें क‌ि बीपीएड ड‌िग्रीधारक लंबे वक्त नौकरी के ल‌िए प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान गोमती में भी छलांग लगा चुके हैं। वहीं मीट‌िंग में व‌ित्तव‌िहीन श‌िक्षकों को प्रोत्साहन मानदेय देने का फैसला भी ल‌िया गया। मानदेय के ल‌िए व‌ित्तव‌िहीन ‌श‌िक्षक भी लंबे वक्त से संघर्ष कर रहे थे। इस संबंध में सीएम अ‌‌ख‌िलेश ने कहा क‌ि ये हमारे घोषणापत्र में था बहुत जल्द ही मानदेय म‌िलना शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा कैब‌िनेट में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी। मीट‌िंग के बाद सीएम अख‌िलेश ने बताया क‌ि व‌िधवा पेंशन को 300 से बढ़ाकर 500 क‌िया जाएगा। वहीं सीतापुर में आचार्य नरेंद्र देव की स्मृत‌ि में भव्य पार्क का न‌‌िर्माण क‌िया जाएगा। सीएम अख‌िलेश ने बताया क‌ि बैठक में स्मार्ट फोन बांटने को लेकर भी चर्चा की गई क‌ि क‌िस तरह के स्मार्ट फोन द‌िए जाएं। आने वाले समय में स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे ताक‌ि दूर‌ियां कम हों।

वहीं बैठक में केजीएमयू ट्रामा सेंटर के व‌िस्तार का भी फैसला ल‌िया गया।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news