Advertisement

Govt Jobs : Opening

jai ho Maharaj : अखिलेश ने भर दी शिवपाल की झोली, सौंपे 13 विभाग, PWD अपने पास रखा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को पीडब्ल्यूडी छोड़कर सभी विभाग वापस सौंप दिए हैं।
अब शिवपाल को 13 विभागों की जिम्मेदारी दी गई हैं। पुरानों विभागों के साथ 2 नए विभाग की जिम्मेदारी भी शिवपाल को दी गई है, जिनमें चिकित्सा शिक्षा, आयुष और लघु सिंचाई विभाग भी शामिल हैं हालांकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीडब्लूडी विभाग अपने ही पास रखा है।
 अखिलेश ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन को पत्र भी भेज दिया है। बता दें कि पहले शिवपाल के पास केवल 11 मंत्रालय ही थे।
लखनऊ में शिवपाल के आवास पर बधाई देने पहुंचे सीएम अखिलेश ने उनके साथ लंच भी किया। सूत्रों के मुताबिक लंच पर दोनों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन उनके बीच कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई। लंच टेबल पर दोनों साथ ही बैठे। लंच में शिवपाल यादव की पत्नी सरला और अखिलेश की पत्नी डिंपल भी मौजूद थीं।

गौरतलब है कि पार्टी और सरकार के बीच घमासान रोकने के लिए शुक्रवार को मुलायम सिंह ने शिवपाल यादव के सभी विभाग वापस करने की घोषणा की थी।  मुलायम के इस ऐलान के बाद अखिलेश ने देर रात शिवपाल के सभी विभाग वापस करने का आदेश जारी कर दिया था।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news