Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

Jai ho maharaj : अखिलेश यादव का एलान, शिवपाल बने रहेंगे अध्यक्ष, PWD छोड़कर सभी विभाग लौटाए

नई दिल्ली: मुलायम परिवार का झगड़ा अब सुलझता दिख रहा है. आज खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एलान किया कि चाचा शिवपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे. अखिलेश ने PWD विभाग छोड़कर छीने गए सभी विभाग भी उन्हें लौटा दिए हैं. दो नए विभाग लघु सिंचाई, और स्वास्थ्य शिक्षा भी शिवपाल को दिए गए हैं.

अब पूरा मामला टिकट बंटवारे का बॉस कौन होगा इस पर आकर टिक गया है. मुलायम आज इस पर फैसला लेने वाले हैं. अखिलेश यादव कह रहे हैं कि सब बात मानने को तैयार हूं लेकिन टिकट बांटने का अधिकार उनको मिलना चाहिए.  खबर ये भी है कि पार्टी में ऐसी व्यवस्था होगी की चुनाव में टिकट बंटवारे में अखिलेश यादव की भी चले.
इस बीच अखिलेश और शिवपाल दोनों के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं. दोनों ही ओर से पार्टी कार्यालय के पास समर्थक जुटे हुए हैं. वे अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगा रहे हैं.

आज सुबह चाचा और भतीजे की मुलाकात भी हुई है. अखिलेश के घर पर शिवपाल सिंह यादव ने मुलाकात की है. ये मुलाकात करीब 10 मिनट तक चली है. अखिलेश ने इस मुलाकात के बाद कहा, ‘मैंने कभी भी पॉलिटिक्स को एक गेम नहीं समझा है. समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए मैंने उन्हें बधाई दी है. नेता जी का आदेश सर्वमान्य है. हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है ताकि विरोधियों को मौका नाम मिले.’
टिकट बंटवारे का अधिकार जिसके पास होगा, चुनाव में वो अपने समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा टिकट देगा. जो बाद में सरकार बनाने की स्थिति में अपने नेता का साथ देंगे. अखिलेश यादव यही अधिकार अपने पास रखना चाहते हैं. जबकि प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से ये अधिकार नियम के मुताबिक शिवपाल यादव के पास रहने वाला है.

इसीलिए अखिलेश के समर्थक शिवपाल के अध्यक्ष बनाये जाने पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बार ये पूरा विवाद ही प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर शुरू हुआ है.

बता दें कि 13 सितंबर को मुलायम ने अखिलेश को हटाकर शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी तो उसी दिन अखिलेश ने शिवपाल से 7 मंत्रालय छीन लिए.
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news