Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

सुबह 9 बजे से होगी परीषदीय विद्यालयों की परीक्षा

ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद आधी-अधूरी पढ़ाई के बीच मंगलवार से सभी परिषदीय विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा दो पालियों में होंगी।
बीएसए लालजी यादव ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न 11:30 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से अपराह्न 3 बजे तक होगी।
पहली पाली में सभी लिखित और दूसरी पाली में मौखिक और प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। बीएसए ने बताया कि इस बार परीक्षा केलिए बाकायदा बच्चों के  लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका छपवाई गई हैं।

परीक्षा पर निगरानी के लिए एबीएसए और बीआरसी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है जो स्कूलों का औचक निरीक्षण कर यह जांचेंगे कि कहीं पर नकल तो नहीं कराई जा रही है। बच्चों की क्षमता का वास्तविक आंकलन करने के लिए परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह परीक्षा न केवल बच्चों की क्षमता बल्कि शिक्षकों की गुणवत्ता को भी प्रदर्शित करेगा। दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अनुज त्यागी ने बताया कि अब तक तो किताबें भी पूरी नहीं हो सकी है जबकि परीक्षा लेनी है। उन्होंने कहा कि दो-दो पाली की परीक्षा कराने के बाद  शिक्षकों को बीएलओ में भी ड्यूटी निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।

कक्षा एक से आठ तक की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा समय सारिणी
तारीख              प्रथम पाली              द्वितीय पाली
18 अक्तूबर         हिंदी लिखित            हिंदी मौखिक

20 अक्तूबर         गणित लिखित          कला संगीत और गणित मौखिक
21 अक्तूबर         अंग्रेजी लिखित     अंग्रेजी मौखिक और पर्यावरण अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा

24 अक्तूबर       पर्यावरण और सामाजिक    प्रायोगिक परीक्षा, कृषि और गृह शिल्प
25 अक्तूबर         उर्दू और अंग्रेजी           संस्कृत और स्काउट गाइड

26 अक्तूबर        संस्कृत और उर्दू             प्रायोगिक परीक्ष
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news