Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

निकायों में 40,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती स्थगित: हाईकोर्ट

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश पर निकायों में 40,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी है।
सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा के आधार पर निकायों में 40,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। शासनादेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया पूरी करते हुए निकायों को शासन से अनुमति लेनी थी।
इस संबंध में हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने रिट याचिका संख्या-25403/2016 आशिफ़ खां बनाम स्टेट ऑफ यूपी व अन्य में 17 नवंबर, आदेश पारित किया है।
नगर विकास विभाग ने इसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कई निकायों ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करते हुए शासन से मंजूरी के लिए सूची भेज दी थी। इसी बीच हाईकोर्ट के आदेश पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। यहां बता दें कि संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया दूसरी बार स्थगित की गई है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news