Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

आज जब 22 फ़रवरी की डेट सर पर आ गयी , तो मोर्चे के विभिंन गुटो द्वारा सुनवाई हेतु सहयोग मांगा जाता है

आज जब 22 फ़रवरी की डेट सर पर आ गयी है और मोर्चे के विभिंन गुटो द्वारा कोर्ट की सुनवाई हेतु आपसे सहयोग मांगा जाता है तो कुछ लोग ऐसे कन्नी काट लेते है जैसे उन्हें कोई मतलब ही नही ।
बस पैर्विकर्ताओ पे चोरी का इल्जाम ऐसे लगाते है जैसे पता नही कितना दे दिया है आज तक की पूरी सुनवाई में पूरी महीने की आधी तंखव्वाह भी नही दी होगी बस पाठक सुजीत कुंडू को कोसते रहते है ।। जबकि इन्ही की बदौलत आज यहाँ हो अरे कायदे से तो बिना मांगे या पोस्ट पढ़े खुद से भी कभी सहयोग कर दो यार। बुरा न लगे लेकिन महिलाएं सहयोग में सबसे पीछे है आप किसी मीटिंग में न जाओ कोई बात नही लेकिन जिन लोगो ने आप को यहाँ तक पहुँचाया है उनके लिए या यूँ कहे अपने लिए हर डेट पे सहयोग करना चाहिए। लेकिन आपको क्या आप तो कान में तेल डालकर सोते रहते है और कुछ तो ऐसे है जो कहते है मुझे अब मोर्चे से कोई मतलब नही । एक बात जान लीजिए न कोई नेता या पैर्विकर्ता आपके दिए पैसे को हजम करके इतना अमीर बन जायेगा की उसकी जिंदगी कट जायेगी वो सिर्फ इसलिए लड़ रहे है क्योंकि वो अगर बैठ गए तो आप हमेशा के लिए बैठ जाएंगे।। जानता हूं इस तरह की पोस्ट को लाइक या कमेंट करने से आप बचते है पर इसे इग्नोर करने से पहले खुद के जमीर में झांककर एक बार पूछना की हर कोई अगर आपकी तरह आँख बंद कर लेता तो आज आप अपने नाम के आगे स. अ . लगा पाते।।।।।।।। खुद के लिए आगे बढे सहयोग करे चाहे जिसे भी।।।। बाकि संपूर्ण कोई नही होता चाहे हम या जिसे आप चन्द सिक्को के लिए कोसते है।।।
धन्यवाद
आनंद अभिषेक श्रीवास्तव
टेट संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news