लखनऊ : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से निकली ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक व सहायक लेखाकार की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया।
नियुक्ति पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थियों ने कालीदास मार्ग पर एकत्र होकर धरना दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात की बात पर अड़े अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। थोड़ी देर बाद धरने का नेतृत्व कर रहे मुजीब अहमद सिद्दीकी की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई गई। मुलाकात में मुजीब ने मुख्यमंत्री को बताया कि आयोग से निकले ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार के पदों पर करीब 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, लेकिन नियुक्ति से पहले साक्षात्कार पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा कर हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य खतरे में डाल दिया। जबकि यह सभी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इसलिए अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ न करते हुए साक्षात्कार पर लगी रोक हटाई जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरी बात सुनने के बाद अभ्यर्थियों से मामले की जांच कराके नियुक्ति पर लगी रोक हटाने का आश्वासन दिया है। सीएम ने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे।
प्रदर्शनकारियों के बीच से निकली सीएम की फ्लीट : मुख्यमंत्री के निकलने की सूचना मिलते ही गेट पर जुटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया। थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री का काफिला निकला। काफिले को देख प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच से मुख्यमंत्री की फ्लीट गुजर गई। मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज की ओर कूच किया। गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्र होकर प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने में राम कुमार वर्मा, कमलेश कुमार जायसवाल, सिद्धार्थ कुमार वर्मा, मयंक कुमार यादव व विनीत मिश्र सहित कई शहरों से काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल रहे।
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- बुन्देलखण्ड टीईटी मोर्चा : उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का काफिला रोक सौंपा ज्ञापन
- 72825 भर्ती : देखना यह है कि फाइनल आर्डर कब और कितनों की जॉब छीनेगा और कितनों की बलि लेगा ..........
- 9294 शिक्षकों की भर्ती को लेकर संशय की स्थिति , चार अप्रैल को पहली कैबिनेट बैठक के बाद साफ होगी तस्वीर
- 12460 शिक्षक चयन प्रक्रिया से रोक हटाने की मांग , अब अग्रिम निर्णय का बेसब्री से इंतजार
- 550 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षकों की निकली बंपर भर्तियां, आप करें आवेदन : Last date 10 अप्रैल, 2017
नियुक्ति पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थियों ने कालीदास मार्ग पर एकत्र होकर धरना दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात की बात पर अड़े अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। थोड़ी देर बाद धरने का नेतृत्व कर रहे मुजीब अहमद सिद्दीकी की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई गई। मुलाकात में मुजीब ने मुख्यमंत्री को बताया कि आयोग से निकले ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार के पदों पर करीब 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, लेकिन नियुक्ति से पहले साक्षात्कार पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा कर हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य खतरे में डाल दिया। जबकि यह सभी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इसलिए अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ न करते हुए साक्षात्कार पर लगी रोक हटाई जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरी बात सुनने के बाद अभ्यर्थियों से मामले की जांच कराके नियुक्ति पर लगी रोक हटाने का आश्वासन दिया है। सीएम ने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे।
प्रदर्शनकारियों के बीच से निकली सीएम की फ्लीट : मुख्यमंत्री के निकलने की सूचना मिलते ही गेट पर जुटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया। थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री का काफिला निकला। काफिले को देख प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच से मुख्यमंत्री की फ्लीट गुजर गई। मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज की ओर कूच किया। गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्र होकर प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने में राम कुमार वर्मा, कमलेश कुमार जायसवाल, सिद्धार्थ कुमार वर्मा, मयंक कुमार यादव व विनीत मिश्र सहित कई शहरों से काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल रहे।
- Breaking News : छात्रों के अकाउंट में आएगा मिड डे मील का पैसा: योगी आदित्यनाथ
- CTET 2017 Expected to be held on July 23: Notification will release on June 2
- हिंदी और आंग्ल भाषा में शिक्षक सेवा नियमावली 1981 का 12 वां /15वां /16वां संशोधनों के मुख्य बिंदु
- क्या कारण है कि 72825 भर्ती पूर्ण हो जाने के बाद भी बीएड टेट 2011धारकों की याचिकाओं पर सुनवाइयां हो रही हैं?
- केशव प्रसाद मौर्या जी शिक्षामित्रों के विरोध में , पता नहीं शिक्षामित्र इनका क्या बिगाड़ा है ?
- UP की बेसिक शिक्षा को बर्बाद करने वाला एकमात्र अधिकारी संजय सिन्हा
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق