Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

दारोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 17 जुलाई से

राब्यू, लखनऊ : नागरिक पुलिस दारोगा (पुरुष व महिला) के पदों के लिये 17 से 31 जुलाई तक ऑनलाइन भर्ती (सीबीटी) परीक्षा विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा संबंधी सूचना पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के बेवसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।
नागरिक पुलिस (पुरुष) के 2400, महिला दारोगा के 600, प्लाटून कमांडर पीएसी के 210, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 97 पदों पर सीधी भर्ती के लिए सरकार ने आवेदन पत्र मांगे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 जुलाई से 31 जुलाई तक होगी।
यह परीक्षा जिलों में आयोजित की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यर्थी से डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा केंद्र, तारीख एवं समय की जानकारी प्रवेश पत्र पर दर्ज रहेगी। ऑनलाइन परीक्षा के समय अभ्यर्थी मोबाइल व कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजेट परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news