Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों के भविष्य की दिशा और दशा तय करेगी 15 अक्टूबर को होने वाली UPTET परीक्षा , इसके बाद होगी लड़ाई

होगा भविष्य तय
15 अक्टूबर को होने वाली ये परीक्षा शिक्षामित्रों के भविष्य की दिशा और दशा तय करेगी। वे इस परीक्षा को मिशन की भांति ले रहे हैं और वे तैयारी में जुटे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि अगर इस बार शिक्षामित्र टीईटी परीक्षा पास नहीं कर पाए तो उनका भविष्य चौपट हो जाएगा। पूरे परिवार की किस्मत दांव पर है। इसलिए वे ऑनलाइन प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों से जुड़े हैं। परीक्षा के सिलेबस, प्रश्न और उत्तरों को लेकर एक-दूसरे से चर्चा कर रहे हैं। साथ ही शिक्षामित्रों द्वारा इस परीक्षा के लिए कोचिंग भी की जा रही है।
इसके बाद होगी लड़ाई 
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि यह परीक्षा पास करना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों को पढ़ाई छोड़े दो दशक हो चुके हैं। कम आयु के अभ्यर्थियों से मुकाबला करना आसान नहीं है। जो नियमित तैयारी कर रहे हैं, उनके ही सफल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। जैसा प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है, इस परीक्षा के बाद दोबारा आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news