Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

राज्य कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस: दिवाली से पहले भुगतान

दीपावली से पूर्व अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को बोनस मिल जाएगा। बोनस से संबंधित फाइल सोमवार को वित्त विभाग से मुख्य सचिव के पास भेजी गई। मुख्य सचिव से होते हुए यह फाइल मुख्यमंत्री के पास जाएगी।
 मुख्यमंत्री की मुहर लगते ही बोनस देने का फरमान जारी हो जाएगा। 30 दिन का तदर्थ बोनस देने का फैसला हुआ है।
लगभग 7 हजार मिलेंगे:वित्त विभाग ने करीब 14 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को बोनस देने की फाइल तैयार की है। बोनस का लाभ अराजपत्रित राज्य कर्मचारी जिसमें निकाय कर्मी भी शामिल हैं, सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक, शिक्षणोतर कर्मचारी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मिलना है। वर्ष 2016-17 के लिए यह बोनस मिलेगा। प्रत्येक कर्मचारी को करीब सात हजार रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये बोनस का भुगतान होगा।75} धनराशि जीपीएफ में : 4800 ग्रेड पे वाले अराजपत्रित कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा। वहीं इसी ग्रेड पे के राजपत्रित अधिकारियों को बोनस नहीं मिलेगा। तय बोनस की 75}धनराशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जाएगी। शेष 25 फीसदी धनराशि का भुगतान कर्मचारियों को किया जाएगा। जिन कर्मचारियों का जीपीएफ खाता नहीं है उनके मामले में बोनस की 75} धनराशि उनके पीपीएफ खाते या एनएससी में जाएगी। इस बीच, उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के अध्यक्षयादवेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार दीपावली से पूर्व बोनस देना सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री के स्तर से शीघ्र ही बोनस देने का आदेश हो जाने की उम्मीद है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news