Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सरकारी नौकरियों की भर्ती में धांधली हुई तो जेल भेज देंगे-सीएम योगी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि सरकारी नौकरियों में भर्ती के दौरान किसी भी व्यक्ति ने धांधली किया तो सीधे उसको जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही उसकी संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा।
सरकारी नौकरियों में भर्ती के दौरान किसी भी तरह की कोई गल्ती क्षम्य नहीं होगी। नगर के लंका मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोजित जनसभा में कही।
निर्धारित समय से लगभग सवा घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब सरकारी भर्तियों में भाई भतीजावाद व किसी विशेष जिले का बोलबाला नहीं होगा। कहा कि कोर्ट ने अब सरकारी नौकरियों में रोक लगानी बंद कर दी है। हमने सरकारी भर्ती की पारदर्शी व्यवस्था प्रस्तुत की है। प्रदेश सरकार 47 हजार पुलिस में तथा एक लाख 76 हजार शिक्षकों की भर्ती पारदर्शी तरीके से करने जा रही है। इसमें किसी ने भी गलत किया तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें नगर निकायों के साथ भेदभाव करती थी। द्वेषवश चेयरमैन के कार्यों पर रोक लगाई जाती थी। जिसके चलते पूरे प्रदेश के नगर निकाय पंगु हो गए थे। भाजपा सरकार नगर निकायों को पुर्नजीवित पर उनको सुविधाएं दिलाएंगे। केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने इस जिले में बड़ी बड़ी योजनाएं लाए, जिसका जिलेवासियों को लाभ मिला। सीएम ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जब नगर निकायों में बोर्ड भी भाजपा का बनेगा, तभी नगरीय क्षेत्रों का विकास हो पाएगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news