Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों ने की मानदेय दिलाने की मांग

 सोनभद्र : शिक्षामित्रों की बैठक शनिवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित एक होटल में की गई। इस दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए समायोजन निरस्त हुए शिक्षामित्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्षता मुरारे नाथ कुशवाहा ने की।

संगठन के उपाध्यक्ष पारस नाथ ने कहा कि जब न्यायालय ने समायोजन निरस्त कर दिया तो अब सहायक अध्यापक नहीं रहे। बावजूद इसके इन्हें मूल विद्यालय पर भी अभी तक वापस नहीं किया गया। दो माह का मानदेय मिलते ही अधिकारियों द्वारा चार्ज वापसी कराया जाने लगा। सभी समायोजित शिक्षामित्र इस शंका में हैं कि अब वे क्या हैं? लिहाजा उन्हें क्या करना चाहिए? इसे स्पष्ट किया जाना अत्यंत आवश्यक है। जब तक यह स्पष्ट नहीं होता तब तक चार्ज वापसी न करायी जाए। साथ ही अक्टूबर माह का मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news