इलाहाबाद : योगी सरकार की पहली और सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन
मंगलवार को जारी होगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने इसकी तैयारियां
पूरी कर ली हैं। इसमें पंजीकरण व आवेदन लेने का कार्यक्रम
घोषित करने के साथ ही अभ्यर्थियों की अर्हता आदि का भी उल्लेख होगा। शासन कुछ दिन पहले ही भर्ती की समय सारिणी घोषित कर चुका है।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की
भर्ती होनी है। इसकी लिखित परीक्षा कराने की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक
प्राधिकारी सचिव को सौंपी गई है। शासन यह भर्ती सुप्रीम कोर्ट के निर्देश
पर करा रहा है। इसकी गाइड लाइन व समय सारिणी घोषित हो चुकी है। परीक्षा
नियामक कार्यालय मंगलवार को इसकी विज्ञप्ति जारी करेगा और 25 जनवरी को
दोपहर बाद से ऑनलाइन पंजीकरण होगा। आवेदन नौ फरवरी की शाम छह बजे तक लिए
जाएंगे। विज्ञप्ति में आवेदकों की अर्हता आदि का भी विस्तार से जिक्र होगा।
इसकी परीक्षा 12 मार्च को मंडल मुख्यालयों पर होना प्रस्तावित है। साथ ही
15 मई को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाना है।1इस परीक्षा में वही
अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने टीईटी उत्तीर्ण किया है, ऐसे में आवेदकों
की तादाद करीब डेढ़ लाख के आसपास होने की उम्मीद है। इस परीक्षा में भी
पूरी सरकारी मशीनरी को लगाया गया है, ताकि किसी भी दशा में नकल आदि न हो
सके। यही नहीं इम्तिहान में अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे और पहली
बार कोई परीक्षा संस्था उसकी भी उत्तरकुंजी जारी करेगा। शासन ने यह निर्णय
पारदर्शिता के तहत लिया है। 1बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा का
पाठ्यक्रम भी घोषित हो चुका है। जिसमें इंटरमीडिएट व डीएलएड स्तर के सवाल
पूछे जाने हैं। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को हाईकोर्ट में
चुनौती दी है। कोर्ट ने सरकार से जवाब-तलब किया है। सचिव डा. सुत्ता सिंह
ने बताया कि भर्ती का विज्ञापन निकालने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी
हैं। यह विज्ञप्ति बुधवार के समाचारपत्रों में प्रकाशित होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें