Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेसिक शिक्षा विभाग करेगा बम्पर भर्तियाँ, 68,500 पदों पर भर्तियों के साथ ही संविदा के आधार पर भरे जाएंगे 32,000 अनुदेशकों के पद

राज्य मुख्यालय। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद रिक्त पदों के आकलन में पाया कि 1.37 लाख पद खाली हैं। लिहाजा इनमें से आधे यानी 68,500 पदों पर भर्तियों की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बाकी बचे हुए पद पर भर्ती इन भर्तियों के पूरे होने के बाद होंगी।
वहीं 32,000 अनुदेशकों के पदों पर भी भर्तियां इस वर्ष होंगी। ये पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे। इसके अलावा 12,460 सहायक अध्यापक और 4000 उर्दू शिक्षक के पद पर भी काउंसिलिंग की शुरुआत इसी वर्ष होगी। इन पदों पर आवेदन लिए जा चुके हैं। वहीं 10000 और 16448 सहायक अध्यापक और 29334 जूनियर शिक्षक भर्ती में भी लगभग 6-7 हजार पद खाली रह गए थे। इन पदों पर भी काउंसिलिंग शुरू की जा रही है।बीएड की डिग्री रखने वालों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग भर्तियां खोलेगा। राजकीय इंटर कॉलेजों व हाईस्कूल में एलटी ग्रेड में 9668 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति होनी है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news