इलाहाबाद: परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की अंतर जिला तबादले में अब तीन
फरवरी को जिला मुख्यालयों पर काउंसिलिंग होगी। बेसिक शिक्षा परिषद ने आवेदन
का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। दो दिन वेबसाइट
बंद रहने के बाद सोमवार से ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गए
हैं।
तबादलों की अंतिम सूची फरवरी के अंत तक आने की उम्मीद है।1परिषद के
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की अंतर जिला तबादले के लिए
इन दिनों ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन लेने का कार्य 23 जनवरी को ही
पूरा होना था लेकिन, यूपी डेस्को ने दो दिन वेबसाइट बंद कर दी। इससे आवेदन
की समय सारिणी में बदलाव हुआ है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन
आवेदन 29 जनवरी की शाम पांच बजे तक लिए जाएंगे। आवेदन करने वाले शिक्षकों
को अपने जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र की
प्रतिलिपि व अन्य साक्ष्य एक फरवरी को उपलब्ध कराना है। बीएसए कार्यालय में
तीन फरवरी को तबादलों की काउंसिलिंग होगी। ऑनलाइन आवेदन पत्रों का बीएसए
तीन से पांच फरवरी को शाम पांच बजे तक सत्यापन करेंगे। इसके बाद वह
मुख्यालय भेजे जाएंगे। परिषद ने इसके पहले फरवरी माह के मध्य तक वेबसाइट पर
तबादला सूची जारी करने का कार्यक्रम जारी किया था लेकिन, अब आवेदन लेने
में विलंब से यह सूची फरवरी माह के अंत तक ही संभावित है। वहीं, वेबसाइट पर
तेजी से शिक्षक अपने जिले में लौटने के लिए आवेदन कर रहे हैं। उम्मीद है
कि करीब 20 हजार से अधिक आवेदन होंगे, जबकि करीब 12 हजार शिक्षकों को
तबादले का लाभ मिलने के आसार हैं।’>>बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर जिला
तबादलों की प्रक्रिया में फेरबदल 1’>>दो दिन यूपी डेस्को की वेबसाइट
बंद रहने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें