इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती के
मामले में शेष 1536 रिक्त पद भरने के लिए अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को
याचियों के प्रत्यावेदन छह हफ्ते में निर्णीत करने का आदेश दिया है। इस
भर्ती प्रक्रिया में 66655 पद भरे जा चुके हैं।
यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने अरविंद कुमार मिश्र समेत 101 याचियों
की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याची के अधिवक्ता ऋषभ कुमार का
कहना था कि प्राथमिक स्कूलों में टीईटी पास अभ्यर्थियों की सहायक अध्यापक
पद पर नियुक्ति प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन नहीं किया गया। शिव कुमार
पाठक केस में सुप्रीम कोर्ट ने सभी योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
जारी करने का निर्देश दिया है, जबकि राज्य सरकार नियुक्तियां न कर 1536 पद
खाली रखे हुए है। याचीगण ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा उप्र को छह मार्च
2018 को प्रत्यावेदन दिया है। लेकिन, उस पर विचार नहीं किया जा रहा है।
राज्य सरकार की तरफ से प्रत्यावेदन निर्णीत करने के निर्देश देने पर आपत्ति
नहीं की गई है। इस पर कोर्ट ने अपर मुख्य सचिव को निर्णय लेने का आदेश
दिया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- प्रदेश के शिक्षा विभाग में 12 लाख युवाओं को है भर्ती का इंतजार , दो बड़े भर्ती आयोगों का गठन न होने से हजारों पदों पर अटका चयन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें