संतकबीर नगर: जनपद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है।
इससे जहां शिक्षा व्यवस्था बनाना चुनौती पूर्ण साबित हो रहा है।
1518
विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक की संख्या महज 2821 ही है।
प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों कम होने से तकरीबन 1, 29 हजार 882 बच्चों की
शिक्षा प्राथमिक में समायोजित शिक्षकों, शिक्षामित्रों व जूनियर में
अनुदेशकों के सहारे चल रही है। अनेक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों का
अभाव बना हुआ है। ब्लाक वार शिक्षकों की संख्या कम होने से बोर्ड परीक्षा
में भी अपेक्षित संख्या के अनुसार तैनाती नहीं हो पा रही है।
1075 प्राथमिक विद्यालयों में महज 653 प्रधानाध्यापक व 1135 शिक्षक है।
यहां 1422 समायोजित शिक्षक व 137 शिक्षा मित्र है। इनकी कुल संख्या 3347
ही है। इन पर करीब नब्बे हजार बच्चों के पढ़ाने की जिम्मेदारी है। उच्च
प्राथमिक के 443 विद्यालयों में महज 32 में प्रधानाध्यापक की तैनाती है।
1001 सहायक अध्यापक सहित कुल 1033 शिक्षक है। 242 अनुदेश तैनात है। अभी
अंतरजनपदीय स्थानांतरण में 344 ने गैर जनपद जाने के लिए काउंस¨लग कराया है।
मार्च में करीब छह पांच दर्जन शिक्षक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
ऐसे में एक माह बाद नए सत्र में भी समस्या रहेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. माया ¨सह ने बताया कि नौ ब्लाक में 685
प्रधानाध्यापक व 2136 सहायक अध्यापक है। प्राथमिक में समायोजित शिक्षकों व
उच्च प्राथमिक में अनुदेशकों की संख्या 1801 है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें