संवाद सहयोगी बबेरू : परिवार की बढ़ती जिम्मेदारियां और सहायक शिक्षक
से दोबारा शिक्षामित्र बनी पत्नी के गम में एक अधेड़ की अचानक ह्रदय गति
रूक गई। इससे उसकी मौत हो गई।
ओरन निवासी अनीता पांडे समायोजित शिक्षामित्र अहिरन पुरवा में कार्यरत
है। उनके पति विद्याधर (52) अक्सर बेटियों की पढ़ाई व उनकी शादी को लेकर
परेशान रहते थे। शनिवार दोपहर खाना खाने के बाद पति-पत्नी के बीच बेटियों
की पढ़ाई की बात हो रही थी कि सोनम (26) और नेहा (22) दोनों इलाहाबाद में
रहकर कोचिंग कर रही हैं। समायोजन निरस्त होने के बाद घर की आर्थिक स्थित
खराब है। ऐसे में उनकी पढ़ाई को लेकर पैसा कहां से आएगा। इसी बात को लेकर
विद्याधर के सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। आनन-फानन इलाज के
लिए पड़ोसी जिला अस्पताल ले गये। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें
कानपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही विद्याधर की मौत हो गयी। पत्नी का
कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते पति की सदमा लगने से मौत हुई है।
शिक्षामित्र संघ के जिलामंत्री महेन्द्र विश्वकर्मा, रामनरेश, गीता कुशवाहा
आदि ने सरकार से आर्थिक मदद दिलाने की मांग करने का परिजनों को ढांढस
बंधाया। उपजिलाधिकारी अतर्रा प्रहलाद ¨सह का कहना है कि सदमे से मौत में
आर्थिक मदद देने का प्रावधान नहीं है। दैवीय आपदा से मौत पर आर्थिक मदद दी
जाती है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें