Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्र से बने विधायक श्री चौधरी अमर सिंह जी से भी मिले। जिन्होंने शिक्षामित्रों के साथ हो रहे अन्याय पर दुख किया व्यक्त, लिखा समर्थन में सीएम को पत्र

मित्रों आज हम सिद्धार्थनगर में माननीय सांसद जगदंबिका पाल जी के आवास पर उनसे मिले और कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया तथा माननीय सांसद जी से शीघ्र ही कार्यक्रम की तिथि निर्धारित कराने का आग्रह किया।

साथ ही सिद्धार्थनगर जनपद के ही शोहरतगढ़ के अपने साथी शिक्षामित्र से बने विधायक श्री चौधरी अमर सिंह जी से भी मिले। जिन्होंने शिक्षामित्रों के साथ  हो रहे अन्याय पर दुख व्यक्त किया। साथ ही शिक्षामित्रों के साथ अपने संबंधों को बताते हुए अपनी मनोदशा माननीय मुख्यमंत्री जी को बताने के लिए पत्र लिखा तथा इसी के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिक्षामित्रों का दुख दर्द महसूस करते हुए बयान किया।
मित्रों आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन अपने प्रयासों में लगा हुआ है कि कोई रास्ता निकले और सफलता प्राप्त हो। जिस के क्रम में हम लोग दिन-प्रतिदिन सरकार और न्यायालय में मजबूत पैरवी कर रहे हैं।
इसी के साथ.......
जय शिक्षक......
जय शिक्षा मित्र......
आपका,
जितेंद्र शाही,
विश्वनाथ सिंह कुशवाहा,
लेखक,
सय्यद जावेद मियाँ,
प्रांतीय प्रवक्ता,
आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश।

sponsored links:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news