इलाहाबाद : नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) के बैनर तले
रेल कर्मियों ने सोमवार को डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। नई
पेंशन स्कीम को समाप्त, न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फामरूले में सुधार
समेत 12
मांगों को लेकर हुंकार भरी। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए एनसीआरईएस के
मंडल मंत्री गोबिंद सिंह ने कहा कि सरकार नई पेंशन स्कीम को लागू कर
कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। 1 सहायक महामंत्री सत्य नारायण, जावेद
आलम ने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप
लगाया। मंडल उपाध्यक्ष आलोक सहगल ने कहा कि रेलवे बोर्ड स्तर पर एनएफआइआर
के साथ जिन पर समझौता हुआ था, उस पर आज तक क्रियान्वयन नहीं किया गया है।
सीपी शुक्ला, श्यामजी शुक्ला, एसके सिंह आदि कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि
अगर रेल कर्मियों की मांगें पूरी नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन होगा। यूनियन
की ओर से मंगलवार को आगरा और बुधवार को झांसी में प्रदर्शन होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें