यूपी में 1 लाख 62 हजार नौकरी देगी सरकार- सीएम योगी

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ जेवर हाईवे की सौगात देते हुए कहा की इसके निर्माण में साढे 600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही खुर्जा पॉटरी उद्योग की सरकार ब्रांडिंग करेगी और बुलंदशहर को एनसीआर क्षेत्र की सारी सुविधाएं मिलेंगी।
हमारी सरकार ने कानून व्यवस्था में बेहतर सुधार किया है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। किसानों की बदहाली दूर करने पर हमारा पूरा फोकस है। आज गांव को 18 घंटे बिजली मिल रही है। हमने पिछली सरकारों की तरह किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है।

बुलंदशहर स्थित नुमाइश ग्राउंड जनसभा के दौरान अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने नए मेरठ जेवर हाइवे की घोषणा करते हुए बताया इसके निर्माण के लिए 650 करोड़ स्वीकृत कर दिए गए हैं। इस हाईवे से विकास को नई रफ्तार मिलेगी। बदहाली से जूझ रहे खुर्जा के पोटली उद्योग के लिए सरकार खुद उसकी ब्रांडिंग करेगी। उन्होंने कहा बुलंदशहर के एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद अभी तक उसे बेहतर सुविधाएं नहीं मिली है, अब बुलंदशहर को एनसीआर की सारी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे यहां के लोगों को लाभ होगा।

इसके अलावा सरकार का फोकस बेहतर कानून व्यवस्था पर है और हमने इसे सुधारा भी है इसका नतीजा है कि कई कंपनियां 468 करोड़ का निवेश करेंगी जिससे 35 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश का विकास करने में जुटी है, इससे सभी को लाभ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। अगर किसी ने भ्रष्टाचार या भेदभाव करने की कोशिश की तो उसे जेल भेजेंगे और उसकी संपत्ति भी जब्त करेंगे। 1 लाख 37 शिक्षकों की नियुक्ति होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षकों के 30 हजार पद भरे जाने हैं और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भी 60 हजार पद भरे जाएंगे।

नौजवानों के पास रोजगार नहीं था। वे हताश और निराश थे। सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए सारी अड़चनों को दूर कर भर्ती प्रक्रियाओं को आरंभ कर दिया है। पुलिस में 1 लाख 62 हजार पदों को भरा जाएगा। वर्तमान में 42 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। सरकार का काम समस्या का समाधान करना है। इस भावना को समझें। हम समस्या का समाधान करने के लिए आए हैं। कैसे जनता की परेशानियां कम हों, सरकार दिन रात इसी दिशा में काम कर रही है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Breaking News This week