रायबरेली : परिवर्तन संकल्प रैली के दौरान अफसरों की धड़कनें उस समय तेज
हो गई, जब कुछ लोगों ने बैनर, पोस्टर और पर्चे लहराने लगे। भाजपा जिंदाबाद
और भारत माता की जयकारे लगाते हुए भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को हटाने की
मांग करनी शुरू कर दी।
आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले पुलिस
कर्मियों ने घेरकर सबकुछ अपने कब्जे में ले लिया। इससे के बाद अफसरों ने
राहत की सांस ली।1जीआइसी मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मंत्री की मौजूदगी में पंचवटी परिवार
को संगठन में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही थी। नेतागण एक-एक करके भाषण
में सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे थे। इस दौरान मंच के बाए ओर खड़े
कुछ युवाओं ने पर्चा लहराना शुरू कर दिया। 72 हजार 825 बीएड टेट 2011 की
चयन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग करने लगे। इससे आसपास खड़े अफसरों की
हवाइयां उड़ने लगी। आनन-फानन में उससे पर्चा छीन लिया गया। इसके बाद योगी
का भाषण शुरू हुआ। इस दौरान मंच के सामने पंडाल में बैठी कुछ महिलाओं ने
उर्दू शिक्षकों की चार हजार रिक्तियों की मांग करते हुए बैनर दिखाना शुरू
कर दिया। यह देख अफसर आनन-फानन में दौड़कर उससे बैनर छीन लिया। तभी दूसरे
अन्य साथियों ने पोस्टर और पर्चे लहराना शुरू कर दिया। शिक्षामित्रों ने
न्याय करो के पर्चे लहराए। सभी प्रदेश सरकार के पक्ष में नारेबाजी करते हुए
शिक्षक पद पर नियुक्ति करने की मांग करने लगे। पूरे समय तक आंख मिचौली
चलती रही।
पांच साल की मानसिक पीड़ा से मुक्ति: बीएड टेट 2011 की 72825 शिक्षकों की
भर्ती प्रक्रिया को लेकर बेरोजगारों में काफी निराशा है। उनकी माने तो पांच
साल से चयन प्रक्रिया चल रही है। मानसिक पीड़ा से मुक्ति नहीं मिल रही है।
उनकी माने तो बहुत उम्मीद है कि सरकार उनकी जरूर सुनेगी। अब इस पीड़ा से
हम सबको मुक्ति मिलनी चाहिए।भाजपा की जनसभा के दौरान पोस्टर दिखाकर नौकरी
की मांग करते बीएड के अभ्यर्थी.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें