रायबरेली : परिवर्तन संकल्प रैली में सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए
कई संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। उन्हें आस थी कि यहां पर उनकी
मुख्यमंत्री से जरूर मुलाकात हो जाएगी। प्रेरकों के अलावा पेंशन की मांग कर
रहे शिक्षक और कर्मचारी काफी देर इंतजार करते रहे, लेकिन मायूसी ही हाथ
लगी। डीएम के समझाने के बाद वे लौट गए, लेकिन उन्हें न मिल पाने का मलाल
रहा।
राष्ट्रीय साक्षरता कर्मी महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से
कार्यक्रम स्थल पर जाकर मिलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
प्रेरकों की मंशा भाप डीएम संजय खत्री ने पहुंचकर उनका ज्ञापन लिया। साथ ही
शासन स्तर पर उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिया। प्रेरकों का कहना है कि एक
अप्रैल 2018 सेवाएं रोक दी गई है। वर्तमान में जनपद के 1700 साक्षरता
कर्मी बेरोजगार चल रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, अजमल खान,
पवन यादव, किरन मिश्र, नवनीत, राम लखन मौर्य, सुनीता आदि मौजूद रहे। ऑल
टीचर्स एंड इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा की ओर से पेंशन की मांग करते
हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ज्ञापन देने पहुंचे। डॉ. नीलम
तिवारी, नसीम, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रकाश यादव आदि का कहना है कि कई
राज्यों में पेंशन दिया जा रहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें