संतकबीर नगर : बेसिक शिक्षा विभाग में समस्याएं अधिक है। कर्मचारियों
की फाइल आदि लेकर अपनी व्यथा है। ऐसे में कार्य टालने की प्रवृत्ति सी बन
गई है। साथ ही समस्या सुनाने वाले शिक्षकों की लंबी फेहरिस्त है।
शनिवार को
शिक्षकों के दो संगठनों के साथ करीब तीन दर्जन से अधिक शिक्षक बकाया वेतन
आदि की समस्याएं लेकर पहुंचे। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक
अध्यापकों और प्राथमिक में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पद के सापेक्ष अनुभवी
शिक्षक न होने पर अनुभव में शिथिलता देकर पदोन्निति की मांग किया। इसके साथ
ही एरियर, मान्यता व संबंधित बाबू द्वारा फाइल न मिलने का हवाला देने की
शिकायत दर्ज कराया। बीएसए ने पटल सहायकों को बुलाकर त्वरित कार्रवाई के
दिशा निर्देश दिया।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अर¨वद चौधरी के
नेतृत्व में शिक्षकों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें 29 हजार, 72850,
15 हजार व 16448 भर्ती के शिक्षक-शिक्षिकाओं का बकाया वेतन और वेतन भुगतान न
होने की शिकायत की। रिक्त पदों पर अनुभव में शिथलिता देकर पात्रता में
विस्तार कर प्रोन्नति व ड्रेस का 25 फीसद का भुगतान न मिलने की शिकायत की।
इस मौके पर अभिषेक श्रीवास्तव, नवीन त्रिपाठी, सिद्ध सागर यादव, प्रमोद
चौधरी, मनोज ¨सह, शिवेंद्र यादव, राजेश, अशीष शर्मा, अंशुमान सत्यम,
मुरलीधर शुक्ला, अनीता चौधरी, राजेंद्र, निशा राय, विनीता यादव, नंद किशोर
मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मारकण्डेय राय के
नेतृत्व में चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। वेतन, पदोन्नति की मांग किया।
इसी क्रम में शिक्षकों बीएसए को ज्ञापन सौंपा। तीन वर्ष की सेवा पूरी
कर चुके प्राथमिक विद्यालय के सभी 100 सहायक अध्यापकों की पदोन्नति करने की
मांग की। इस मौके पर बृजराज, अर्चना पटेल, अनीता, कमलेश तिवारी, मुरली आदि
मौजूद रहे। इसी क्रम स्नेह लोधी, नीरू यादव, राधा, नीलम यादव आदि ने एरियर
की मांग की।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें