लखनऊ : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी के 1527 पदों
समेत 1953 पदों के लिए बुधवार को विज्ञापन जारी कर दिए हैं। इसके तहत ग्राम
विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के 362 और पर्यवेक्षक (समाज कल्याण) के 64
पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30
मई से प्रारंभ होगा। एक जून से आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा किए जा सकेंगे।
आवेदन सबमिट करने की अंतिम तारीख 29 जून तय की गई है। इस तरह अभ्यर्थियों
को आवेदन के लिए एक माह का समय मिल सकेगा।
आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल के अनुसार तीनों पदों का पाठ्यक्रम लगभग एक
ही है, इसलिए इनके विज्ञापन एक साथ ही जारी किये गए हैं। आवेदन के लिए
आयुसीमा 18 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम
पंचायत अधिकारी के 1527 पदों में 841 पद अनारक्षित हैं। 370 पद पिछड़ा
वर्ग, 296 पद अनुसूचित जाति और 20 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित
होंगे। इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के 362 पदों में 97 अन्य
पिछड़ा वर्ग, 76 अनुसूचित जाति और सात पद अनुसूचित जनजाति तथा पर्यवेक्षक
(समाज कल्याण) के 64 पदों में 17 पद पिछड़ा वर्ग के लिए और 14 पद अनुसूचित
जाति के लिए आरक्षित हैं। चयन का आधार लिखित परीक्षा होगी।
नक्शानवीस पद पर आइटीआइ या समकक्ष प्रमाण पत्र जरूरी : आयोग ने स्पष्ट किया
है कि नक्शानवीस पद पर आवेदन के लिए आइटीआइ या उसके समकक्ष प्रमाण पत्र
लगाने पर ही विचार किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
ग्राम पंचायत अधिकारी : 1527 पद
ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) : 362 पद
पर्यवेक्षक (समाज कल्याण) : 64
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें