लखनऊ : उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक नागरिक
पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी व महिला उपनिरीक्षक
नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2016 की ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर
अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।
अभ्यर्थियों की आपत्तियों के निराकरण के बाद अभिलेखों की संवीक्षा व
शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी/पीएसटी) के लिए चयनित/अचयनित अभ्यर्थियों की
सूचना बुधवार को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। यह सूचना
वेबसाइट पर 10 जून तक प्रदर्शित की जाएगी। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस,
प्लाटून कमांडर पीएसी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी व महिला उपनिरीक्षक नागरिक
पुलिस के कुल 3307 पदों के सापेक्ष अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक
परीक्षा के लिए चयनित 11091 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। यह परीक्षा जिला
मुख्यालय कानपुर नगर, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, बरेली, मेरठ, वाराणसी व
इलाहाबाद की पुलिस लाइन में जून माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी।
अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र बोर्ड की वेबसाइट के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें