इलाहाबाद : प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक
स्कूलों में छात्र-छात्रओं का नामांकन घटा है। इस पर शिक्षा निदेशक बेसिक
ने कड़ा रुख अपनाया है और सभी बीएसए से इस संबंध में आख्या मांगी है। यह भी
कहा गया है कि यदि इन विद्यालयों में छात्र संख्या 50 से भी कम है तो यह
गंभीर लापरवाही है। ऐसे स्कूलों को बंद कराने के लिए क्यों न शासन को
संस्तुति भेजी जाए।
प्रदेश के अनुदानित बेसिक स्कूलों में छात्र-छात्रओं की संख्या तेजी से घटी
है। यह हाल किसी एक जिले या फिर कुछ जिलों का नहीं है, बल्कि प्रदेश के
लखनऊ, इलाहाबाद, आगरा, गोरखपुर सहित करीब 57 जिलों से ऐसी ही रिपोर्ट मिली
है। कुछ स्कूलों में 50 से कम तो कई जगह पर करीब 70 बच्चे ही पढ़ रहे हैं।
इस पर शासन ने असंतोष जताया है, क्योंकि इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों
के अनुपात में छात्र बेहद कम हो गए हैं। शिक्षा निदेशक की ओर से अपर शिक्षा
निदेशक बेसिक रूबी सिंह ने इन जिलों से बीएसए से पूछा है कि ऐसे स्कूलों
में सृजित पदों की संख्या, कार्यरत शिक्षकों का पूर्ण विवरण मसलन शिक्षक का
नाम, नियुक्ति दिनांक, कार्यरत शिक्षकों की संख्या आदि विवरण 10 जून तक
उपलब्ध कराएं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें