इलाहाबाद : पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 2017 के जून में घोषित कार्यक्रम से
असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने शासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उप्र
लोकसेवा आयोग पर अभ्यर्थियों के हित से खिलवाड़, मनमानी और परीक्षाओं में
बेवजह विवाद पैदा करने का आरोप लगाया है।
बिहार और मध्य प्रदेश लोकसेवा
आयोगों की जून में ही परीक्षाएं होने तथा तीन जून को संघ लोकसेवा आयोग की
प्रारंभिक परीक्षा से तैयारी का शेड्यूल बिगड़ने पर अभ्यर्थियों ने कहा है
कि शासन से कोई निर्णय नहीं होगा तो ग्रीष्मावकाश में इलाहाबाद हाईकोर्ट
में बैठने वाली विशेष सत्र कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।
आयोग ने पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा 18 जून से छह जुलाई तक घोषित की है।
इनके बीच में ही बिहार लोकसेवा आयोग का साक्षात्कार, मध्य प्रदेश लोकसेवा
आयोग की ओर से महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर की परीक्षा होनी है। उप्र
लोकसेवा आयोग, बिहार लोकसेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग से
प्रस्तावित परीक्षा की तारीखें टकरा रही हैं। ऐसे में अभ्यर्थी यह तय नहीं
कर पा रहे हैं कि किस परीक्षा को प्राथमिकता दें। यही नहीं, मुख्य परीक्षा
में आमतौर पर रविवार को परीक्षा नहीं रखी जाती रही है लेकिन, इस बार रविवार
को भी परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी हुआ है। हालांकि उप्र लोकसेवा आयोग
की अनियमितता से अभ्यर्थियों का अन्य आयोगों पर अधिक भरोसा है। लेकिन,
आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा महत्वपूर्ण होने के कारण इसकी कुर्बानी देना
भी अभ्यर्थियों को ऊहापोह में डाल रहा है। शासन को भेजी शिकायत में
अभ्यर्थियों ने कहा है कि आयोग ने वादाखिलाफी की है। पीसीएस मुख्य परीक्षा
जुलाई में कराने का आश्वासन दिया था लेकिन, आनन फानन इसे जून में ही घोषित
कर दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रीष्मावकाश शुरू होने के चलते अभ्यर्थी
विशेष सत्र अदालत में याचिका दाखिल करने की तैयारी की है। नियमित रूप से
प्रतियोगी परीक्षा देने वाले कई अभ्यर्थियों के अनुसार आयोग से पहले ही
प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर मांग की थी कि हंिदूी भाषी राज्यों की होने वाली
प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर ही पीसीएस मुख्य परीक्षा के
कार्यक्रम जारी करें।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें