पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 2015 की उप्र लोकसेवा आयोग से मिली मूल कॉपियां
बड़े राज खोल रही हैं। कॉपियों के परीक्षण में सीबीआइ को जानकारी मिली है
कि आयोग की ओर से कराई गई पीसीएस 2015 परीक्षा पूरी तरह से ‘फिक्स’ थी।
जिन
अभ्यर्थियों के चयन में गड़बड़ी पाई गई है उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में
प्रश्नावली को हल करने के क्रम कई चयनितों की कॉपियों में एक जैसे मिले।
यानी पांच प्रश्नों में अभ्यर्थियों को कौन-कौन से तीन प्रश्नों के उत्तर
लिखने हैं यह पूर्व नियोजित था।1आयोग से पांच साल के दौरान हुई सभी
भर्तियों में सीबीआइ को सबसे अधिक शिकायत पीसीएस 2015 परीक्षा में गड़बड़ी
को लेकर मिली है। नौ हजार से अधिक शिकायतें सीबीआइ ने पंजीकृत की है लेकिन,
इनमें पीसीएस 2015 के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं व सीधी भर्ती से भी
हुए चयन में गड़बड़ी के प्रकरण हैं। अप्रैल-मई में सीबीआइ ने आयोग से
पीसीएस 2015 मुख्य परीक्षा की मूल कापियां मांगी थीं, जिनमें आयोग काफी
संख्या में रिकॉर्ड सीबीआइ को सौंप चुका है। इन कॉपियों का सीबीआइ अधिकारी
परीक्षण कर रहे हैं। पिछले दिनों जांच अधिकारियों को इससे मिली एक अहम
जानकारी चौंकाने वाली है। कॉपियों में कई चयनितों की ओर से दिए गए उत्तरों
के क्रम एक जैसे मिले। कई चयनितों के उत्तरों में उलझाव था फिर भी मॉडरेशन
में उन्हें नंबर बढ़ाकर दिए गए। सीबीआइ अधिकारियों को इससे संदेह हुआ है कि
परीक्षा में गड़बड़ी पूर्व नियोजित थी। हालांकि इसे अभी आशंका के तौर पर
देखा जा रहा है कि अभ्यर्थियों को निर्देश दिये गए होंगे कि उन्हें कौन-कौन
से प्रश्न हल करने हैं। सूत्रों के अनुसार सीबीआइ अफसर यह भी पता लगाने
में जुटे हैं कि जिन चयनितों की कॉपियों में उत्तर क्रम एक जैसे हैं उन्हें
अंतिम बार किसने जांचा और कॉपियों को आगे पास किया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें