Advertisement

Govt Jobs : Opening

सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 को, प्रारंभिक के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी में भी मिलेगी मदद

इलाहाबाद : सिविल सर्विसेज की तैयारी करके अफसर बनने का सपना हर किसी प्रतियोगी का होता है। सही ढंग से तैयारी के अभाव में आरक्षित वर्ग के छात्र ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने से चूक जाते हैं।
ऐसे आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए समाज कल्याण विभाग आइएएस व पीसीएस की तैयारी के लिए उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया करा रहा है। निश्शुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए प्रतियोगियों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। यह इम्तिहान प्रदेश में 15 जुलाई को रहा है। 1संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव करा रही हैं। सूबे के छह जिलों में परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं। वहां हजारों की संख्या में आरक्षित वर्ग के प्रतियोगी छात्रों ने आवेदन किया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा जिन जिलों में होनी है वहां ओएमआर शीट व प्रश्नपत्र भेजने का सिलसिला शीघ्र ही शुरू हो जाएगा।

प्रारंभिक के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी में भी मिलेगी मदद : आइएएस व पीसीएस परीक्षा की तैयारी के लिए निश्शुल्क कोचिंग की व्यवस्था के पहले चरण में टेस्ट में चयनित प्रतियोगियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस बारे में उप निदेशक समाज कल्याण जितेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों ही प्रतियोगी परीक्षा के दौरान प्रारंभिक परीक्षा में सफल प्रतियोगियों को मेंस की तैयार के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।

इन जिलों में होगा इम्तिहान : प्रदेश के छह जिलों लखनऊ 17, इलाहाबाद 6, वाराणसी 5, हापुड़ 7, आगरा 5 और अलीगढ़ में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लखनऊ में 9041, इलाहाबाद 2393, वाराणसी 2456, हापुड़ 4316, आगरा 2325 और अलीगढ़ में 1405 प्रतियोगियों ने शामिल होने के लिए आवेदन किया है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news