महराजगंज: परतावल ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर पटेल ने मंगलवार
को क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में
महुअवा-महुवई प्राथिमक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति व शिक्षा की
गुणवत्ता बेहतर पाई गई।
सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने
जिम्मेदारों को निर्देश दिया। बीईओ ने सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय महुअवा-
महुवई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामांकित 309 बच्चों में 234
उपस्थित मिले। उन्होंने पाया कि अपेक्षाकृत कम कमरों के बाद यहां नामांकन व
उपस्थिति अच्छी है। उन्होंने शिक्षकों को व्यक्तिगत पहल से टीनशेड डाल
बच्चों को पढ़ाते देख उनकी प्रशंसा की। शौचालय व साफ-सफाई की स्थिति बहुत
अच्छी नहीं थी, जिस पर उन्होंने इसे सुधारने का निर्देश दिया। दोनों
विद्यालय पर एक-एक शिक्षक अवकाश पर मिले जबकि शेष अन्य विद्यालय में मौजूद
रहे। प्राथमिक विद्यालय बेलराई, प्राथमिक विद्यालय नंदना व प्राथमिक
विद्यालय इंदरपुर परसिया में साफ-सफाई की स्थिति बहुत अच्छी नहीं मिली।
बेलराई में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले , जिनका एक-एक दिन का मानदेय
बाधित किया गया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सहायक शिक्षक भर्ती में योग्यता और आयु सीमा: इलाहाबाद हाईकोर्ट का स्पष्टीकरण
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें