सौंधन : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ब्लॉक संभल की एक बैठक
मंगलवार को केशोपुर भंडी स्थित कमल ¨सह के आवास पर हुई। बैठक में मुख्य रुप
से 25 जुलाई को काले दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
जिसमें
जिला प्रवक्ता र¨वद्र कुमार खारी ने कहा कि 25 जुलाई इतिहास में काला दिवस
के रूप में जाना जाएगा, क्योंकि 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द किया गया
था। शिक्षामित्र व शिक्षामित्र का परिवार इस निर्णय को जीवन भर नहीं भूल
पाएगा। क्योंकि शिक्षामित्रों के जीवन में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ हमारा
रोजगार छीन लिया गया हमने अपना 17 वर्षों का अमूल्य समय अल्प मानदेय में
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा में खपा दिया, बदले में शिक्षामित्रों को
केवल आंसू मिले। मानसिक तनाव से प्रदेश में प्रति दिन कोई ना कोई
शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहा है। समायोजन रद्द होने से अब तक लगभग पूरे
प्रदेश में तमाम शिक्षामित्र स्वर्गवासी हो चुके हैं। सरकार शिक्षामित्रों
के भविष्य के प्रति शीघ्र ही स्थायी रोजगार मुहैया नहीं करा सकी तो न जाने
कितने शिक्षामित्र काल के गाल में समा जाएंगे।
बैठक में कमल वीर, प्रदीप शर्मा, कमल ¨सह, राकेश यादव, भुवनेश यादव,
ऋषि पाल ¨सह, सुनील कुमार, सुरेंद्र ¨सह, मनोज गुप्ता, चंद्रपाल ¨सह, बचन
¨सह, करन¨सह, रविराज ,अजय पाल, जयवीर, राजीव, जाकिर हुसैन, कुलदीप, हरीश
शर्मा, किरन पाल आदि रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें