लखनऊ : फर्जी नियुक्तियों पर नकेल कसने और और वेतन आहरण में गड़बड़ियां
रोकने के लिए शासन ने बेसिक शिक्षा निदेशक को परिषदीय स्कूलों के सभी
शिक्षकों का आधार लिंक डाटा तैयार कराने का निर्देश दिया है।
यह भी निर्देश
दिया गया है कि जिन शिक्षकों ने आधार लिंकेज नहीं कराया है, उनके वेतन का
आहरण न किया जाए। 1परिषदीय शिक्षकों की फर्जी नियुक्तियों की जांच के लिए
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा डॉ.प्रभात कुमार की ओर से जारी आदेश में शासन
की इस मंशा को साफ कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक को निर्देश दिया
गया है कि वे हर जिले में शिक्षकों का आधार लिंक डाटा तैयार कराएं ताकि यह
सुनिश्चित किया जा सके कि हर शिक्षक एक ही जगह से वेतन ले रहा है। 1बेसिक
शिक्षा निदेशक और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से यह भी कहा गया है कि जिन
अध्यापकों ने अपने आधार लिंक नहीं कराए हैं, उनके वेतन का आहरण तब तक न
किया जाए जब तक कि वे ऐसा न करा लें। बेसिक शिक्षा निदेशक को यह भी कहा गया
है कि वे सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सभी अभिलेख जिले में फर्जी
नियुक्तियों की जांच के लिए गठित समिति को उपलब्ध कराएं। छात्रों और
शिक्षकों का आधार नामांकन शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें