इलाहाबाद : सहायक अध्यापक स्नातक यानी एलटी ग्रेड शिक्षकों को माध्यमिक
शिक्षा परिषद उप्र ने लंबे समय बाद पदोन्नति देते हुए इसकी सूची जारी कर दी
है। प्रदेश के राजकीय इंटर कालेजों में कार्यरत इन शिक्षकों को 2009 के
बाद से पदोन्नति का इंतजार था।
कुल 111 शिक्षकों को पदोन्नत कर
प्रधानाध्यापक, अन्य वरिष्ठ शिक्षकों का ओहदा देते हुए उनके तैनाती वाले
विद्यालयों में बदलाव भी किया गया है।1शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उप्र,
इलाहाबाद साहब सिंह निरंजन की ओर से इसके आदेश जारी हो गए हैं। जिसके
अनुसार उप्र शैक्षिक अध्यापन (अधीनस्थ, राजपत्रित) सेवा नियमावली 1993 के
अधीन गठित चयन समिति ने सहायक अध्यापक स्नातक को उनके वेतनक्रम के अनुसार
पदोन्नत किया है। इन्हें मौलिक रूप से रिक्त पदों पर पदोन्नत करते हुए
विभिन्न विद्यालयों में तैनात किए जाने का आदेश दिया है। कुल 111 शिक्षकों
को पदोन्नत करते हुए उनके जिले में ही या अन्य जिलों के विद्यालयों में भी
नवीन तैनाती दी गई है। कहा गया है कि सभी पदोन्नत अध्यापक अपने वर्तमान पद
प्रभार से अवमुक्त होकर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करें।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें