इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने शनिवार
को विज्ञापन संख्या-46 के तहत जंतु विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद
के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। कुल 106 अभ्यर्थियों को
अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। परीक्षा में संजय कुमार मल्ल ने टॉप
किया है। चयनितों की नियुक्ति प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में की
जाएगी।
यूपीएचईएससी ने शुक्रवार को भौतिक विज्ञान विषय में शिक्षक भर्ती
का परिणाम घोषित किया था और इसमें 72 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया
था। इस तरह अशासकीय कॉलेजों को दो दिनों में 178 शिक्षक मिल गए। जंतु
विज्ञान विषय में हुई भर्ती में संजय कुमार ने टॉप किया तो मनोज कुमार
मित्तल दूसरे और डॉ. अभिरंजन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंतिम रूप से चयनित
106 अभ्यर्थियों में से सामान्य वर्ग के 64, अति पिछड़ा वर्ग के 26 और
अनुसूचित जाति वर्ग के 16 अभ्यर्थी शामिल हैं। आयोग ने 26 अभ्यर्थियों की
प्रतीक्षा सूची भी जारी की है। चयन परिणाम आयोग के पोर्टल
‘www.uphesconline.in’ पर भी उपलब्ध है।
संबंधित अभ्यर्थी अपने
प्राप्तांक एक सप्ताह बाद आयोग के पोर्टल पर देख सकते हैं। सचिव वंदना
त्रिपाठी के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए संस्तुति उच्च
शिक्षा निदेशक को भेजी जा रही है। इसके साथ ही आयोग ने अब तक विज्ञापन
संख्या-46 के तहत जितने विषयों की लिखित परीक्षा कराई थी, सभी विषयों में
इंटरव्यू कराकर अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अब केवल दो विषय कॉमर्स और
जियोलॉजी बचे हैं। इन विषयों की लिखित परीक्षा अब तक नहीं हुई है। आयोग
जल्द ही बैठक कर इन विषयों की परीक्षा तिथि घोषित कर सकता है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें