68,500 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन इसी हफ्ते जारी किया जाएगा। प्रस्ताव
के मुताबिक 18 अगस्त को विज्ञापन निकाला जाएगा। वहीं 20 से 27 अगस्त के बीच
आवेदन लिए जाएंगे और 1-3 सितंबर तक काउंसिलिंग होगी। पांच सितंबर को
नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा परिषद इसी महीने नियुक्ति करने के लिए प्रस्ताव शासन को
भेज रहा है। 68,500 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट बीते दिनों
जारी किया गया है। हालांकि इसमें 41,556 उम्मीदवार ही सफल हुए हैं। परिणाम
से स्पष्ट है कि इस भर्ती के 26944 पद खाली रह जाएंगे। लिखित परीक्षा में
107873 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
भाजपा सरकार ने 68500 शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा
की व्यवस्था लागू की है। हालांकि राज्य सरकार कट ऑफ में और छूट देने के लिए
पुनर्विचार याचिका दायर करने की तैयारी कर रही है। सामान्य व ओबीसी के लिए
कटऑफ मार्क्स 45 के बजाय 40 प्रतिशत और एससी-एसटी के लिए 40 के बजाय 35
फीसदी करने की मंजूरी के लिए हाईकोर्ट से अनुरोध करेगी।
पहले ही कट ऑफ किया था कम
बेसिक शिक्षा विभाग ने सामान्य व ओबीसी के लिए कटऑफ मार्क्स 45 के स्थान
पर 33 प्रतिशत और एससी-एसटी के लिए 40 के स्थान पर 30 प्रतिशत किया था।
इसके लिए मूल शासनादेश में संशोधन किया था। लेकिन हाइकोर्ट ने इसे नही माना
और विभाग को मूल शासनादेश के अनुरूप ही कटऑफ मार्क्स निर्धारित कर परिणाम
जारी करने का आदेश दिया था।
शिक्षामित्रों का बढ़ाया हौसला-
बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार ने जानकारी दी
है कि 7224 शिक्षा मित्रों के सहायक अध्यापक बनने का रास्ता साफ हो गया है।
34311 शिक्षा मित्रों ने लिखित परीक्षा दी थी जिसमें से 7224 शिक्षामित्र
सफल हुए थे। उन्होंने ट्विट कर कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद जल्द ही और
भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालेगी। इसलिए शिक्षामित्र अभी से परीक्षा की
तैयारी शुरू कर दे। उनमें इसे पास करने की क्षमता है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें