Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

B.Com वालों के लिए 4192 पदों पर निकली जॉब, कल से शुरू आवेदन की प्रक्रिया

बिहार पंचायतीराज विभाग ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट और अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर की जाएगी। अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन से पहले भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ ले।

पद का विवरण
इस भर्ती के माध्यम से 4192 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें टेक्निकल असिस्टेंट के 2096 और अकाउंटेंट के 2096 पद शामिल है।
आयु सीमा
इन पदों पर 37 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
टेक्निकल असिस्टेंट के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और अकाउंटेंट के लिए बीकॉम किया होना आवश्यक है।
आवेदन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी फीस नहीं देनी होगी।
आवेदन करने की शुरुआत
16 अगस्त 2018
कैसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://biharprd.bih.nic.in/Home.aspx पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news