इलाहाबाद : मनौरी स्थित एक इंटर कालेज प्रबंधन पर एनसीसी की शिक्षिका व
छात्र ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत आइजीआरएस पर करके
प्रकरण की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कराने की मांग किया है।
शासन के निर्देश के बाद डीआईओएस ने मामले की जांच शुरू करते हुए कालेज के
प्रबंधक व प्रधानाचार्य से जवाब मांगा है। शिक्षिका ने शिकायत दर्ज कराई है
कि प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक उसे व छात्रओं को परेशान कर रहे हैं।
आरोप लगाया गया कि कालेज प्रबंधन की ओर से साधन उपलब्ध नहीं कराने पर
छात्रओं को मजबूरन किराए पर वाहन लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना पड़ा।
क्लर्क फोटो खींचकर परेशान करता है। प्रबंधक व प्रधानाचार्य शिक्षिका व
छात्र कैडेट्स को कमरे में बुलाकर अपमानित करते हैं। एक जून को प्रबंधक ने
एक छात्र के चरित्र पर आरोप लगाया। इससे नाराज परिजनों ने उच्च अधिकारियों
को शिकायत दर्ज कराई है। 26 जून को प्रधानाचार्य ने गलत शब्द का प्रयोग
करते हुए कालेज में न आने की धमकी दिया है। 1शिक्षिका का कहना है कि कालेज
प्रबंधन के शोषण से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है। आनलाइन दर्ज कराई गई
शिकायत पर डीआईओएस ने मामले की जांच शुरू करा दिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें