Advertisement

Govt Jobs : Opening

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली की हो जांच

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 29 जुलाई को हुई परीक्षा में धांधली के खिलाफ आंदोलन जारी है। अभ्यर्थियों के संगठन युवा मंच ने कहा है कि पांच साल के दौरान हुई भर्तियों की सीबीआइ जांच तो हो रही है लेकिन, भर्तियों में गड़बड़ी करने के प्रमुख सूत्रधार पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।
युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह, संयोजक राजेश सचान ने कहा है कि यूपीपीएससी की ओर से कराई गई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018, में धांधली हुई है। भर्तियों की सीबीआइ जांच में पूछताछ की बात जो जोरशोर से कही जा रही है जबकि गड़बड़ी करने के प्रमुख सूत्रधार बचे हुए हैं। उनके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news