2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति के लिए मेरठ में दो दिनों तक बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चली. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के सारे दिग्गज नेता शामिल हुए. लेकिन बीजेपी के तीन बड़े चेहरे इस बैठक में शामिल नहीं हुए,
जिन्हें लेकर सवाल उठने लगे हैं. मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी और यूपी के प्रभारी ओम माथुर के नदारद रहने पर सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें: पिछड़ा वर्ग के साथ ही मुस्लिमों को साधने में जुटी बीजेपी, बागपत में हुआ सम्मेलन
बता दें कि इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी प्रभारी ओम माथुर
किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे है. इन नेताओं के शामिल न होने के
राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं. यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बताया
कि मेनका गांधी और वरुण गांधी ने हमे पहले सूचित किया था कि उनको किसी
व्यक्तिगत कार्यों से यूपी के बाहर जाना है. इसी कारण दोनों लोग बैठक में
शामिल नहीं हो पाए.
यह भी पढ़ें: बीजेपी लोकसभा चुनाव में 73 सीट जीतने का सपना भूल जाए: अखिलेश यादव
नेताओं
के बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश
अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि मीडिया के माध्यम से ही सूचना मिलती है कि
वरुण गांधी को लेकर पार्टी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. वहीं प्रदेश
अध्यक्ष ने दावा किया कि 2019 चुनाव में बीजेपी का उत्तर प्रदेश से सफाया
हो जाएगा. क्योकि इन लोगों का भंड़ाफोड़ हो चुका है. उन्होंने कहा कि यूपी
का जनता सब समझ चुकी हैं. जिसका जवाब आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में देगी.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें