लखनऊ। 4 सितंबर को राम मनोहर लोहिया विधि विवि में आयोजित समारोह में
नवनियुक्त Teachers को मुख्यमंत्री योगी स्वयं नियुक्ति पत्र बांटेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवनियुक्त Teachers को 4 सितम्बर को नियुक्ति
पत्र देंगे। ये आयोजन राम मनोहर लोहिया विधि विवि में होगा। काउंसिलिंग से
पहले ही नियुक्त पत्र बांटने का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इस कार्यक्रम
में लगभग 4 हजार Teachers को नियुक्त पत्र दिया जाएगा।
इस भर्ती में 41,555 अभ्यर्थी पात्र हैं लेकिन आवेदन केवल 40669
अभ्यर्थियों ने ही किया है। 68,500 शिक्षक भर्ती में मंगलवार तक आवेदन लिए
गए। चूंकि तयशुदा पदों से कम ही अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास कर पाए हैं
लिहाजा काउंसिलिंग आदि जल्दी हो जाएगी। एनआईसी अभ्यर्थियों की सूची 31
अगस्त तक बेसिक शिक्षा परिषद को सौंपेगा। एक से तीन सितंबर तक जिलों में
काउंसिलिंग होगी।
इस भर्ती में 41,555 में से 887 अभर्थियों ने आवेदन नहीं किया है। माना
जा रहा है कि इन अभ्यर्थियों को इस बीच दूसरी नौकरी मिल गई है या फिर ये
अन्य किसी पात्रता पर खरे नहीं उतरते। पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से
शिक्षक चुने गए हैं।
शैक्षिक रूप से पिछड़े आठ जिलों को मिलेंगे 13920 शिक्षक
प्रधानमंत्री द्वारा चयनित शैक्षिक रूप से अति पिछड़े आठ जिलों में इनमें से
13920 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। बहराइच में 2720, फतेहपुर में 2000,
सिद्धार्थनगर में 1840, सोनभद्र 1760, बलरामपुर 1600, चंदौली 1520,
श्रावस्ती 1440 व चित्रकूट में 1040 पद हैं। इलाहाबाद में 415 और प्रतापगढ़
में 425 जबकि कौशाम्बी में 323 पद हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट के लिए विधेयक राज्यसभा में प्रस्तुत
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें