सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) 2017 की परीक्षा के नतीजे
घोषित करने पर रोक लगा दी है। केंद्रीय कर्मचारियों के चयन के जिम्मेदार इस
आयोग पर सवाल खड़े करते हुए सर्वोच्च अदालत का कहना है कि पहली नजर में यह
परीक्षा और इसकी पूरी प्रणाली ही दागदार नजर आ रही है।
अदालत ने यहां तक
कह दिया है कि सरकारी सेवाओं में दाखिल करने वाले इस परीक्षा घोटाले से वह
किसी भी व्यक्ति को लाभ पहुंचने नहीं देना चाहती है। 1जस्टिस एसए बोबडे और
एल नागेश्वर राव की खंडपीठ ने शुक्रवार को एसएससी की सभी स्तर की परीक्षाओं
के नतीजों पर रोक लगाते हुए बताया कि इसमें कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल
(सीजीएल) और कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल) परीक्षाएं शामिल हैं।
हर साल होने वाली यह परीक्षा पिछले साल भी देश भर से लाखों छात्रों ने दी
थी। ख्रंडपीठ ने कहा कि सीबीआइ की ओर से 25 जुलाई, 2018 और 30 अगस्त, 2018
को पेश स्थिति रिपोर्ट के अध्ययन के बाद उन्होंने पाया कि ऐसे पर्याप्त
सुबूत हैं जो बताते हैं कि सीजीएल परीक्षा, 2017 और सीएचएसएल परीक्षा, 2017
दागदार हैं। इसलिए अगले आदेश तक एसएससी को अपनी परीक्षाओं के नतीजे जारी
करने से रोका जा रहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें