इलाहाबाद : बेसिक शिक्षक चयन भर्ती एक बार फिर बड़े विवाद में घिर गई
है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को चयनित करने का मानक अफसरों ने
एकाएक बदल दिया।
भर्ती की लिखित परीक्षा 68500 पदों के सापेक्ष कराई गई,
उसके सफल अभ्यर्थियों की चयन सूची में पदों का आकलन 41556 के सापेक्ष किया
गया। इससे 6009 अभ्यर्थी चयन सूची से बाहर हो गए हैं। सिर्फ 34660
अभ्यर्थियों को ही जिला आवंटित हो सका है। चयन का नियम बदलने से हाहाकार मच
गया है।
परिषदीय स्कूलों की 68500 शिक्षक भर्ती शुरू से विवादों में रही है। पहली
बार लिखित परीक्षा कराने का विरोध हुआ, फिर उत्तीर्ण प्रतिशत को लेकर
शिक्षामित्रों ने विरोध किया। शासन ने नौ जनवरी को जारी आदेश में जो
उत्तीर्ण प्रतिशत तय किया, उसे 21 मई को बदल दिया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा
के छह दिन पहले हुए बदलाव के आधार पर इम्तिहान दिया। अगस्त में रिजल्ट देने
की बारी आई तो हाईकोर्ट ने 21 मई के आदेश को नहीं माना। परिणाम के पांच
दिन पहले फिर नौ जनवरी को जारी उत्तीर्ण प्रतिशत बहाल हुआ। 13 अगस्त को
जारी शिक्षक भर्ती के रिजल्ट में 41556 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो सके। रिजल्ट
विवाद अब भी चल रहा है। सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की बारी आई तो तय
पद 68500 की जगह सफल अभ्यर्थियों 41556 को ही आधार बनाकर चयन किया गया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें