Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

68500 पदों पर भर्ती को लेकर हुई परीक्षा का परिणाम और उसके बाद जारी चयनित अभ्यर्थियों की सूची शुरू से ही विवादों में

लखनऊ : 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थी अगर कॉपियों की स्क्रूटनी में फेल होते हैं तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. जो अभ्यर्थी चयनित घोषित होंगे, उन्हें नौकरी दी जाएगी.
बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी का काम तेजी से चल रहा है. स्क्रूटनी पूरी होने के बाद नए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा.

प्रभात कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से भर्ती परीक्षा की जांच को लेकर गुरुवार को हाईकोर्ट में शपथपत्र पेश किया जाएगा. इसमें अनियमितता सामने आने के बाद जांच कमेटी गठित किए जाने, स्क्रूटनी के बाद संशोधित परिणाम जारी करने सहित अन्य मुद्दों पर सरकार अपना पक्ष रखेगी.

बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा की सभी कॉपियों की स्क्रूटनी का काम शुरू कर दिया गया है. पिछले 6 दिन में विभाग ने करीब 37 हजार कॉपियों की स्क्रूटनी का काम पूरा कर लिया है. अगले 1 हफ्ते में बची हुई कॉपियों की स्क्रूटनी को भी पूरा करने की तैयारी है.

सहायक अध्यापक के 68500 पदों पर भर्ती को लेकर हुई परीक्षा का परिणाम और उसके बाद जारी चयनित अभ्यर्थियों की सूची शुरू से ही विवादों में हैं. मामला बढ़ता देख सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रमुख सचिव गन्ना संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में बनी समिति जांच में जुटी है.
शुरुआती जांच में ही विभाग को कई कॉपियों में गड़बड़ी मिली है, जिसके बाद सभी 1 लाख, 7 हजार, 873 कॉपियों की स्क्रूटनी शुरू की गई है. बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए 20 टीमें लगाई गई हैं. स्क्रूटनी के दौरान कॉपियों में हेरफेर, नंबर कम ज्यादा करना, कॉपियों में ठीक से अंक न चढ़ाना जैसे मामले देखे जा रहे हैं. स्कैन कॉपियों के अंकों को अवॉर्ड शीट से मिलाया जा रहा है.

वहीं, इस मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर प्रभात कुमार का कहना है कि पूरे मामले में पूरी पारदर्शिता से जांच होगी. जांच के बाद अगर कोई अभ्यर्थी क्वालिफाई होने के बाद भी चयनित होने से रह गया होगा तो उसे पूरा अवसर दिया जाएगा. वहीं दोषियों पर कार्रवाई भी होगी. अगर कोई गड़बड़ी जानबूझ कर की गई होगी तो दोषी पर क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news