सम्भल : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 की वेबसाइट ठप होने से
आवेदकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन भर आवेदक ऑनलाइन फार्म भरने के
लिए साइबर कैफों के चक्कर काट रहे है।
वेबसाइट न खुलने से वह वापस लौट रहे
है। अंतिम तिथि नजदीक है। अगर यही हाल रहा तो आवेदक फार्म भरने से वंचित रह
जाएंगे। आवेदकों का कहना है कि शिक्षा विभाग को संज्ञान लेते हुए तिथि को
बढ़ा देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में नए शिक्षकों की भर्ती होनी है। इसके लिए टीईटी
क्वालीफाई करना जरूरी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को
ऑनलाइन आवेदन करना है। पिछले एक हफ्ते से वेबसाइट ठप पड़ी है। ऑनलाइन फार्म
भरने के लिए साइबर कैफों पर पहुंच रहे आवेदकों को निराशा हाथ लग रही है।
मंगलवार को भी सम्भल में साइबर कैफों पर दर्जनों आवेदकों को परेशान होता
देखा गया। रातों को वह मोबाइल पर वेबसाइट खोल खोलकर देख रहे है। इस बीच
पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर करीब आने के साथ ही अभ्यर्थियों में
बेचैनी बढ़ रही है। आवेदन शुल्क पांच अक्टूबर स्वीकार होने है। पूर्ण रूप
से भरे हुए ऑनलाइन आवेदन के ¨प्रट लेने की आखिरी तिथि छह अक्टूबर है। अगर
वेबसाइट नहीं खुली तो सम्भल जिले के सैकड़ों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल
होने से वंचित रह जाएंगे। ----
मैं पिछले चार दिन से साइबर कैफे पर आ रहा हूं। यहां आकर पता चलता है
कि वेबसाइट बंद है। रोजाना बीस किलोमीटर दूर से आकर निराश होकर वापस लौटना
पड़ता है। मैं चाहता हूं कि शिक्षा विभाग को ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा देनी
चाहिए।
अब्दुल कादिर, निवासी सौंधन मैं मुरादाबाद रहकर कोचिंग कर रहा हूं। मैं
टीईटी परीक्षा में आवेदन करने के लिए साइबर कैफे पर गया था। वहां काफी
प्रयास के बाद भी वेबसाइट नहीं खुली। मेरा फार्म अभी तक नहीं भरा जा सका।
तिथि नहीं बढ़ाई गई तो हम परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।
अंकित कुमार, निवासी भारतल
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें