रूखालू : कोतवाली क्षेत्र के गांव जयतोली निवासी शिक्षामित्र ने अपने
मकान की दूसरी मंजिल पर पंखे से फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। उसकी जेब से
पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उन्होंने अपने दो एटीएम के
पासवर्ड लिखे हैं।
मकान व प्लाट पत्नी बबीता के नाम कराने की बात लिखी है
लेकिन खुदकशी करने का कारण नहीं लिखा है।
गांव निवासी प्रेम सिंह (38) गांव के परिषदीय विद्यालय में शिक्षामित्र के
पद पर कार्यरत थे। बीच में वह पिछली सरकार में हुए चयन में सहायक अध्यापक
बन गए थे लेकिन बाद में फिर से शिक्षामित्र होकर अपने मूल विद्यालय में आ
गए। रविवार को पड़ोस में एक व्यक्ति के मकान का लिंटर पड़ा था। देररात तक
प्रेम सिंह उसके घर पर रहे। खाना भी वहीं खाने के बाद लगभग 9 बजे अपने घर
में आकर सोये। रात एक बजे उनकी पत्नी बबीता जो आंगनबाड़ी है, बेटे को
लघुशंका कराने उठी तो प्रेम सिंह अपने बिस्तर पर नहीं थे। पत्नी ने दूसरी
मंजिल पर पहुंचकर देखा तो पंखे पर पति की लाश टंग रही थी। पत्नी ने शोर
मचाया तो पड़ोसियों ने आकर रस्सी काटकर शव नीचे उतारा। सूचना मिलने पर
कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें दो एटीएम के पासवर्ड लिखे
हैं। मकान व हसनपुर में खरीदा प्लाट पत्नी के नाम कराने की बात लिखी है।
प्रेम सिंह ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो मासूम बेटों को छोड़ा है।
शिक्षामित्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की जेब से
सुसाइड नोट मिला है जिसमें एटीएम के पासवर्ड व मकान तथा प्लाट पत्नी के नाम
कराने की बात लिखी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संजय प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें