Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

BAREILLY: परिषदीय शिक्षकों की छुट्टी को अब ऑनलाइन करना होगा आवेदन, इस पोर्टल की हेल्प से कर सकेंगे आवेदन

बेसिक शिक्षा विभाग ने एक पोर्टल (betleves.com) विकसित किया है इस पर सभी शिक्षकों के बारे में विस्तृत जानकारी होगी। साथ ही एक एंड्राइड एप्प भी जारी किया गया है।
शिक्षक इस पर अवकाश की अर्जी दाखिल करेंगे जिसे एबीएसए को 3 दिन में संस्तुति करके सर्विस बुक पर चढ़ाना होगा और बीएसए को प्रेषित करना होगा।

बेसिक शिक्षा विभाग में छुट्टी को लेकर काफी अनियमितता है। छुट्टी पास कराने के लिए पैसा लेने की शिकायत आती है। कभी-कभी शिक्षक छुट्टी का आवेदन देकर चले जाते हैं। यदि निरीक्षण में कोई अधिकारी आए तो आवेदन प्रस्तुत कर दिया जाए। अगर नहीं आवेदन फाड़ दिया जाता है। इन्हीं अनियमितताओं को रोकने के लिए छुट्टी स्वीकृत करने की प्रक्रिया को आनलाइन बनाया गया है। इस बारे में बीएसए की ओर से आदेश जारी हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। पिछले छह माह से यह व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया जा रहा था। आज बीएसए की ओर से इसका आदेश जारी हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news