लखनऊ : परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा करीब है। ऐसे में
शिक्षामित्रों ने ‘चाक डाउन’ हड़ताल शुरू कर दी है। अधिकतर विद्यालयों में
शिक्षामित्र शिक्षण कार्य से विरत रहे।
1प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय
में 30 अक्टूबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं हैं। वहीं दूरस्थ बीटीसी शिक्षक
संघ के आह्वान पर शिक्षामित्रों ने चाक डाउन हड़ताल शुरू कर दी। गुरुवार को
राजधानी के नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्कूलों में आए शिक्षामित्रों ने
शिक्षण कार्य ठप रखा।
एकल शिक्षक स्कूलों में रही अव्यवस्था: राजधानी में 1600 के करीब प्राथमिक
स्कूल हैं। इसमें दो लाख के करीब बच्चे पढ़ते हैं। वहीं दर्जन भर से अधिक
एकल शिक्षक स्कूल हैं। इन स्कूलों में शिक्षामित्र के कार्य ठप करने से एक
शिक्षक को ही सभी कक्षाएं संभालनी पड़ीं।
सरकार पर अनसुनी का आरोप: उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के
अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि शासन ने हाई कमेटी का गठन किया। बावजूद
शिक्षामित्रों की समस्याओं का हल नहीं हुआ। अभी तक शिक्षामित्र उपेक्षा का
शिकार हैं। वहीं महामंत्री धर्मेद्र यादव ने कहा कि दीपावली से पहले
शिक्षामित्रों की मांगे पूरी नहीं हुईं तो 10 नवंबर को विधानसभा घेराव किया
जाएगा। 1नहीं है जानकारी: बीएसए डॉ. अमरकांत ने शिक्षामित्र की चाक डाउन
हड़ताल की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संघ
द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई। उधर, महामंत्री धमेंद्र यादव ने कहा कि विभाग
को पत्र भेजा गया था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें