इलाहाबाद : यदि आप टीईटी 2018 के लिए पंजीकरण करा चुके हैं तो मंगलवार
को भी परीक्षा शुल्क जमा करके ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। परीक्षा
नियामक प्राधिकारी सचिव ने आवेदन करने की समय सीमा एक दिन और बढ़ा दी है,
क्योंकि आवेदन के लिए एनआइसी के दोनों सर्वर इतना धीमे चल रहे हैं कि
पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी अंतिम रूप से आवेदन नहीं कर पाए हैं। अब
अभ्यर्थी बुधवार को आवेदन का अंतिम प्रिंट ऑनलाइन निकाल सकेंगे। हालांकि
इसका इम्तिहान चार नवंबर को ही कराने की तैयारी है। 1उप्र शिक्षक पात्रता
परीक्षा यानि यूपी टीईटी 2018 के लिए इस बार ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन में
अभ्यर्थी और अफसर दोनों खूब परेशान हुए। प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होने
के बाद आठ दिन तक सर्वर ठप रहा। किसी तरह बीते सप्ताह शुरू हुआ एक दिन बाद
ही गति धीमी हो गई। इससे परीक्षा शुल्क व अंतिम रूप से आवेदन नहीं हो पा
रहे थे। इसी को ध्यान में रखकर पंजीकरण व आवेदन की समय सीमा तीन दिन बढ़ाई
गई। इसका लाभ भी अभ्यर्थियों को न मिलने पर शासन ने दो दिन पहले इसके लिए
एक और वेबसाइट शुरू की यह भी एक दिन ही सही से चली फिर वह भी धीमी हो गई।
1कार्यालय में दिन भर हंगामा, नारेबाजी : टीईटी की वेबसाइट सही से न चलने
पर सोमवार को प्रदेश भर के अभ्यर्थियों ने दिन भर हंगामा और नारेबाजी की।
उनका कहना था कि सर्वर इतना धीमा चल रहा है कि परीक्षा शुल्क जमा नहीं हो
पा रहा, ऐसे में आवेदन पूरा कैसे करें। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय
तक की गई। पंजीकरण व आवेदन में बड़ा अंतर होने से शाम को अभ्यर्थियों के
पक्ष में आवेदन की समय सीमा एक दिन बढ़ाने का निर्णय हुआ।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें