सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने के आरोपी एक और शिक्षक
को सोमवार की सुबह नौगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ करने के बाद पुलिस द्वारा उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले भी इस
मामले में दो शिक्षकों को जेल भेज चुकी है।
एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा फर्जी अभिलेख
दिखाकर भर्ती हुए 38 शिक्षकों के खिलाफ तहरीर मिली थी। मिली तहरीर के आधार
पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके आरोपी शिक्षकों की तलाश
की जा रही थी। सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी नौगढ़
रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। वह किसी से मिलने आया है। सूचना को संज्ञान
में लेते हुए मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शिक्षक का नाम
जन्मेजय सिंह उर्फ गुड्डू है। वह बलिया जिले के नगरा मलपहसैनपुर गांव का
निवासी है। पूछताछ करके जेल भेज दिया गया है। इससे पहले दो आरोपियों को जेल
भेजा जा चुका है। टीम में निरीक्षक रामदरस आर्य, आरक्षी कृष्णनंद तिवारी,
जितेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें